फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा में बहकर थल आया तेंदुए का शव

विज्ञापन
मृत तेंदुए के साथ वन कर्मी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। सोमवार सुबह पांच बजे थल के रामगंगा नदी में तेंदुए का शव बहकर आया। सत्याल गांव के नवयुवकों ने तेंदुए के शव को निकालकर किनारे किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के वन रक्षक नवीन चंद्र जोशी, वन रक्षक योगेश कुमार शव पोस्टमार्टम के लिए रेंज मुख्यालय डीडीहाट ले गए। जोशी ने बताया कि मृत तेंदुआ नर था जिसकी अनुमानित उम्र 8 साल और लंबाई डेढ़ मीटर थी। तेंदुए का शव पानी में फूल गया था। तेंदुए के सभी अंग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें