फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: नेपाल की बयानबाजी से रोटी-बेटी के रिश्तों में पड़ सकती है दरार, सीमांतवासियों ने दावे को बताया निराधार

Tue, 02 Jun 2026 12:56 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

 कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा क्षेत्र पर दोबारा दावा किए जाने से भारतीय लोगों में आक्रोश फैल गया है। स्थानीय निवासियों ने इसे निराधार बताते हुए कहा कि ऐतिहासिक, राजस्व और प्रशासनिक रिकॉर्ड इस क्षेत्र को भारत का अभिन्न हिस्सा साबित करते हैं।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के धारचूला में काली नदी का उद्गम स्थल कालापानी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल की ओर से कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा क्षेत्र पर दोबारा दावा किए जाने से संबंधित क्षेत्र के भारतीय लोगों में आक्रोश फैल गया है। स्थानीय लोगों ने नेपाल के दावे को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि कालापानी पौराणिक, ऐतिहासिक और प्रशासनिक रूप से भारत का अभिन्न अंग है। उनका कहना है कि राजनीतिक लाभ के लिए बार-बार भारतीय भूभाग पर दावा करना न केवल तथ्यों के विपरीत है बल्कि दोनों देशों के बीच सदियों पुराने रोटी-बेटी के रिश्तों को भी प्रभावित कर सकता है।

भारतीय सीमा से लगा नेपाल का अंतिम गांव छांगरू भी कालापानी से 17 किलोमीटर की दूरी पर बसा है। छांगरू के साथ ही चीन सीमा की ओर स्थित तिंकर गांव में भी रं समुदाय के ही लोग निवास करते हैं। कालापानी भारतीयों का तीर्थ स्थल है। कालापानी, काली नदी का उद्गम स्थल है। यहां पर काली माता का एक मंदिर है। यही काली नदी कालापानी से भारत और नेपाल दोनों देशों का सीमांकन करती है। कालापानी में भारत के गर्ब्यालों की नाप भूमि है जहां सुरक्षा एजेंसियां तैनात हैं। गुंजी से आगे कालापानी और लिपूलेख तक का भी भूभाग निर्जन है।

कालापानी से लिपुलेख की दूरी लगभग 15 किमी है। यहां विशाल दर्रे और पहाड़ियां हैं जबकि यहां से धारचूला की ओर गर्ब्यांग के पा काली नदी पर सीता पुल स्थित है। इसी पुल से भारत और नेपाल के बीच आवाजाही होती है। नेपाल ने फिर से कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को अपना बताया है।

संवाद न्यूज एजेंसी ने इन दावों की हकीकत जानने के लिए स्थानीय लोगों से बातचीत की। स्थानीय लोगों ने कहा कि उनके पास इस जमीन के पुश्तैनी राजस्व रिकॉर्ड, भूमि स्वामित्व के दस्तावेज और वोटर लिस्ट के प्रमाण हैं जो साबित करते हैं कि यह क्षेत्र भारत के पिथौरागढ़ जिले का हिस्सा है। सुगौली की संधि (1816) के तहत महाकाली नदी को सीमा माना गया था। स्थानीय लोगों का साफ तौर पर कहना है कि नेपाल भारत की जमीन पर दावा कर रहा है जो गलत और निराधार है। उनका कहना है कि यह क्षेत्र भारत का था, है और रहेगा।

कालापानी हमारा पुश्तैनी क्षेत्र है। यहां की जमीन हमारे नाम से दर्ज है। नेपाल में भी हमारे नाम पर जमीन दर्ज है। सीमा विवाद के बाद हमने वहां जाना छोड़ दिया। नेपाल का कालापानी क्षेत्र को अपना बताना गलत और निराधार है। - महीराज सिंह गर्ब्याल, गर्ब्यांग

विज्ञापन


नेपाल ने पहले भी कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा क्षेत्र को अपना बताकर विवादित नक्शा जारी किया था। नेपाल का यह दावा निराधार है। यह दावा दोनों देशों के बीच रोटी-बेटी के रिश्तों में भी दरार पैदा करेगा। - भूपेंद्र थापा, धारचूला

काली नदी दोनों देशों का सीमांकन करती है। इस नजर से भी कालापानी क्षेत्र पर नेपाल का दावा गलत है। यह जमीन पर वर्षो से स्थानीय लोगों के नाम पर दर्ज है। नेपाल हमारी जमीन पर अपना गलत दावा पेश कर रहा है। - गुलाब सिंह कुटियाल, कुटी
विज्ञापन


कालापानी क्षेत्र भारत का है। स्कंद पुराण के मानस खंड में ब्रह्मा ने लिपुलेख के पास यज्ञ के लिए जमीन से जो जलधारा उद्घाटित की थी वह काली नदी का स्रोत है। अंग्रेज यात्री और स्वामी प्रणवानंद ने भी कहा है कि काली नदी का स्रोत कालापानी है। यह नेपाल का हिस्सा किसी भी रूप में नहीं है। - बीडी कसनियाल, वरिष्ठ पत्रकार, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें