फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीए रेड और एसबी क्लब जीते

Thu, 30 Mar 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में स्पिन बॉल को बचाता खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह सौन मेमोरियल जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में डीसीए रेड और एसबी क्लब ने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन


देवसिंह खेल मैदान में जारी प्रतियोगिता में पहला मैच डीसीए रेड और पाभै की टीमों के बीच हुआ। मुख्य अतिथि जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव किशोर जोशी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। डीसीए रेड ने 18 ओवर में राजेंद्र गुरु के 79 और दीपक मेहता के 46 रनों की मदद से 7 विकेट पर 205 रन बनाए। कृष्णा ने 5 विकेट लिए। जवाब में पाभै की टीम 18 ओवर में 121 रन ही बना सकी। संदीप ने 4 और नरेंद्र ने 3 विकेट लिए। डीसीए रेड ने 84 रन से मैच जीत लिया। अंपायर कौशल अधिकारी, अमित वल्दिया और स्कोरर श्रीनिवास थे।
विज्ञापन


दूसरा मैच एसबी क्लब और कनालीछीना के बीच हुआ। एसबी क्लब ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 148 रन बनाए। राजेंद्र प्रसाद ने 47 और चंद्रप्रकाश ने 43 रनों का योगदान दिया। कैलाश ने 3 और कमान ने 2 विकेट लिए। जवाब में कनालीछीना की टीम 20 ओवर में 135 रन ही बना सकी। पंकज ने 23 और रोहित ने 19 रन का योगदान दिया। विपिन ने 3, किशोर और राजेंद्र ने 2-2 विकेट लिए। एसबी क्लब ने 13 रन से मैच जीत लिया। अंपायर पारस मुडेला, दीपक राजपूत और स्कोरर हेमंत राणा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें