फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सुंई खैसकांडे में सूर्य षष्ठी पर धार्मिक आयोजन

Thu, 17 Sep 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। ग्राम पंचायत सुंई खैसकांडे स्थित आदित्य महादेव मंदिर में सूर्य षष्ठी के अवसर पर धार्मिक आयोजन किया गया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। दोपहर बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर मंदिर परिसर में कलश यात्रा निकाली। पुरोहित केशव दत्त पांडेय ने विधि-विधान से गणेश पूजन, शिव अभिषेक और भगवान सूर्य एवं शिव की विशेष पूजा-अर्चना कराई। मुख्य यजमान हेम जोशी सपत्नीक रहे। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हवन में आहुति देकर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। गुमदेश क्षेत्र से मदन कलौनी, ईश्वर गिरी और पूर्णानंद लोहनी के नेतृत्व में पहुंची भजन मंडली ने भजनों की प्रस्तुति दी। आयोजन में भगवती मंदिर के पुजारी मंटू, आदित्य महादेव मंदिर के पुजारी जगदीश पुजारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी, भुवन चौबे, मदन पुजारी, राजेश पुजारी, मयंक पुजारी और सुनील चौबे समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें