फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चुनाव से पहले शुरू हो गई शराब की तस्करी

Thu, 26 Nov 2026 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में एक कार से अवैध शराब की बड़ी खेप मिली है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है। हैरानी है कि दो जिलों की कई पुलिस चौकियों को पार कर तीसरे जिले पिथौरागढ़ में अवैध शराब पहुंचा दी गई लेकिन जिम्मेदारों को भनक तक नहीं लगी जिस पर पुलिस की जांच पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, सीमांत जिले में पुलिस की मुस्तैदी से आरोपी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका।
विज्ञापन

पुलिस ने ऐंचोली चौकी पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से 30 पेटी अवैध शराब मिली। टीम ने कार चालक सबोरा, खटीमा, यूएसनगर निवासी शंकर सिंह को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, चालक खटीमा से लाकर शराब को सीमांत जिले में बेचने की फिराक में था। हैरानी की बात यह है कि कार चालक खटीमा से अवैध शराब लाकर दो जिलों यूएसनगर और चंपावत के कई बैरियर और पुलिस चौकियों को पार कर सीमांत जिले में पहुंच गया और दोनों जिलाें में उसे कहीं भी नहीं पकड़ा जा सका।
संयोग से तीसरे जिले पिथौरागढ़ में अवैध शराब की यह खेप पकड़ में आ गई। ऐसे में जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने कहा कि चालक अवैध शराब कहां से लाया और कहां खपाने की फिराक में था इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि शराब को कब्जे में लेकर कार को सीज कर दिया है। चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें