फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीला बनंग्याल को मिला उत्तराखंड श्री सम्मान

Sun, 06 Nov 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
अमर उजाला के उत्तराखंड उदय कार्यक्रम में सम्मानित लीला बनंग्याल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देहरादून में अमर उजाला विकास फाउंडेशन की ओर से पांच नवंबर को आयोजित उत्तराखंड उदय-2016 कार्यक्रम में समाजसेवी लीला बनंग्याल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर काम करने के लिए उत्तराखंड श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यह सम्मान दिया।
विज्ञापन


लीला जौलजीबी में रहकर दूरस्थ क्षेत्र की महिलाओं के बीच लंबे समय से जागरूकता का काम कर रही हैं। उत्तराखंड उदय के लिए लीला ने भी प्रविष्टि भेजी थी। उनका पुरस्कार के लिए चयन हो गया। लीला ने देहरादून से फोन पर बताया कि अमर उजाला ने राज्य की प्रतिभाओं को सम्मानित कर बेहतरीन काम किया है। इससे उनको समाजसेवा की दिशा में नई ताकत मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे महिला समाज का सम्मान है।

लीला ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में कई काम किए हैं। इसके अलावा गरीब महिलाओं की मदद के लिए वह हमेशा सक्रिय रहती हैं। लीला को पिछले वर्ष तीलू रौतेली पुरस्कार भी मिल चुका है। 30 वर्षीय लीला ने कहा कि वह गरीब महिलाओं के हित में लगातार काम करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि पहाड़ की महिलाओं को पिछड़ेपन से उबारने के लिए अभी बहुत काम की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें