फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल की तरह की जाए बांध की जनसुनवाई

Tue, 25 Jul 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पंचेश्वर बांध के खिलाफ पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते महाकाली की आवाज संगठन के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाकाली पर प्रस्तावित पंचेश्वर बांध के डूब क्षेत्र में आने वाले गांव के लोगों ने नेपाल की तरह जन सुनवाई कराने की मांग की है। नेपाल सरकार ने एक ही गांव में तीन-तीन बार जन सुनवाई की और हर प्रभावित का पक्ष जानने का प्रयास किया। नेपाल के बैतड़ी जिले के कई गांव बांध के डूब क्षेत्र में आ रहे हैं। महाकाली की आवाज संगठन ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय को ज्ञापन भेजा। कहा गया कि यदि जन सुनवाई गांवों में नहीं कराई गई तो इसमें कोई भी व्यक्ति भाग नहीं लेगा।
विज्ञापन


महाकाली की आवाज संगठन के संयोजक शंकर खड़ायत ने कहा कि जन सुनवाई के नाम पर भी लीपापोती की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि गांवों में जन सुनवाई होगी तो डूब क्षेत्र के 89 गांवों के लोग अपनी बात को सामने रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि जन सुनवाई कम से कम 25 स्थानों पर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ज्यादातर आबादी नदी घाटी क्षेत्रों पर है। वहां पर आवागमन की सुविधा नहीं है। ऐसे में लोग जन सुनवाई में भाग लेने जिला मुख्यालय नहीं आ सकते। प्रदर्शन करने वालों में राजू चंद, ग्राम प्रधान कानड़ी लक्ष्मण चंद, बगड़ीहाट से ललित पाल, जौलजीबी से दौलत पाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य रज्यूड़ा पवन चंद, कानड़ी के भगवान सिंह, तेज सिंह गोबाड़ी, गेठिगाड़ा के पुष्कर गोबाड़ी आदि शामिल थे।

घिंगरानी गांव में सरकार का पुतला फूंका
महाकाली के किनारे स्थित घिंगरानी गांव में मंगलवार को महाकाली की आवाज संगठन के बैनर तले गांव के जनप्रतिनिधियों ने गांव वालों के साथ केंद्र सरकार का पुतला फूंका। ग्राम प्रधान पुष्कर कार्की ने कहा कि जब जिला मुख्यालय की जोड़ने वाली सड़कें भारी बारिश के चलते बंद पड़ी हैं, ऐसे में जिला मुख्यालय में जन सुनवाई का क्या औचित्य है। क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्म सिंह कन्याल ने कहा कि गांव के ठीक सामने नेपाल के दार्चुला जिले का गोकुलेश्वर बाजार पड़ता है, वहां पर चार महीने पहले ही तीन बार जन सुनवाई हो चुकी है। पुतला फूंकने वालों में ललित कार्की, पंकज कन्याल, मनोज कुमार, चंदन कुमार, रवि कन्याल, संदीप पार्की आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें