फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़वासियों की परेशानी, जरूरत का आधा मिल रहा पानी

Mon, 17 Jul 2023 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
आंवलाघाट पंपिंग योजना के जजुराली पंप हाउस में खराब छह पंप। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आंवलाघाट पंपिंग योजना के जजुराली पंप हाउस में छह पंप खराब होने से मात्र छह एमएलडी पानी की आपूर्ति हो रही है। तीन एमएलडी पानी कम मिलने से बरसात में भी लोगों को एक दिन छोड़कर आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ नगर क्षेत्र और आसपास के गांवों के लिए करीब 12 एमएलडी पानी की जरूरत है। इस समय आंवलाघाट, घाट, ठूलीगाड़, भिलौत आदि स्थानों से पानी की आपूर्ति की जाती है। आंवलाघाट से ही सबसे अधिक पानी आपूर्ति होती है।
जल निगम के अनुसार आंवलाघाट पंपिंग योजना से सामान्य समय में आठ से नौ एमएलडी पानी की मिलता है लेकिन आजकल पंप खराब होने से छह एमएलडी पानी मिल पा रहा है। इस कारण जल संस्थान के लिए भी पानी की आपूर्ति करना मुश्किल हो रहा है। बरसात में भी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। जल संस्थान के ईई सुरेश जोशी का कहना है कि आजकल विभिन्न योजनाओं से करीब साढ़े दस एमएलडी पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन




आंवलाघाट पंपिंग योजना के जजुराली पंप हाउस द्वितीय में छह पंप खराब हैं। जिला योजना से पंप मरम्मत का कार्य चल रहा है। इस माह के अंत तक मरम्मत कार्य कर लिया जाएगा। आजकल योजना से छह एमएलडी पानी की आपूर्ति हो रही है जबकि सामान्य दिनों में आठ से नौ एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है। - आरएस धर्मशक्तू, एसई, जल निगम, पिथौरागढ़।




देवलथल के खनपर गांव में सात माह से सूखे नल
पिथौरागढ़। देवलथल तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत खनपर निवासी अनुसूचित जाति के पांच परिवारों को जल जीवन मिशन योजना से पानी नहीं मिल पा रहा है। गांव के पांच परिवारों में से तीन परिवारों के आंगन में सात महीने पहले नल लगाए गए थे लेकिन इन्हें मुख्य लाइन से नहीं जोड़ा गया है। इस कारण नल शोपीस बने हैं। स्थानीय निवासी बलवंत राम का कहना है कि गांव में अन्य लोगों के घरों में दो-दो कनेक्शन से पानी आ रहा है लेकिन उनके एक कनेक्शन का नल भी सूखा पड़ा है। गांव के रविंद्र कुमार के घर भी चार महीने से पानी नहीं आया है। उनका कहना है कि वह जल संस्थान को पानी का बिल समय से देते हैं। पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को पानी का कनेक्शन देने में भेदभाव किया जा रहा है। इन सभी परिवारों को पानी की आपूर्ति के लिए आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें