फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल : डीएससीए ने कासनी को 2-0 से हराया

Mon, 17 Jul 2023 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में चल रहे फुटबाल मैच में गेंद के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी।  संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रथम चेयरमैन खीम सिंह सौन स्मृति चल वैजयंती फुटबाल प्रतियोगिता में डीएससीए ने कासनी को 2-0 से हराया। रविवार को देव सिंह खेल मैदान में प्रतियोगिता के लीग चरण का मैच डीएससीए और कासनी के बीच मैच खेला गया। मुख्य अतिथि लोक सेवा अभियोजन अधिकारी जिला न्यायालय प्रेम सिंह भंडारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया।
विज्ञापन

पहले हाफ में डीएससीए ने एक गोल की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में डीएससीए ने दूसरा गोल कर 2-0 की बढ़त बनाई। कासनी की टीम मैच के अंतिम समय तक कोई गोल नहीं कर सकी। निर्णायक नवीन खत्री, यतीश ओझा, चंद्र सिंह धामी और फोर्थ ऑफिशियल अरविंद सक्सेना रहे। आंखों देखा हाल मनोज चौहान ने सुनाया।
आयोजक सचिव किरन महर ने बताया कि लीग मुकाबले में टॉप चार टीम अंकों के आधार पर सेमीफाइनल में खेलेंगी। आठ टीमों के बीच लीग मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान शेखर कपूर, प्रकाश भंडारी, मदन माहरा, सुरेश जोशी, धीरज कपूर, हेम जोशी, तरुण महर, भुवन जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें