फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पेयजल के लिए जगतड़ के 60 परिवार परेशान

Sun, 09 Jul 2023 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर ग्राम पंचायत जगतड़ में लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। बारिश के मौसम में भी लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। लोगों ने बताया कि पानी की समस्या लंबे समय से रही है। उन्होंने इस समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के लोग पिछले चार माह से पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि हर घर नल हर घर जल योजना के तहत नल तो लगा दिए गए लेकिन उन्हें पानी नहीं मिल रहा है। पानी के लिए उन्हें करीब एक किमी दूर जल स्रोत से पेयजल आपूर्ति करनी पड़ती है। गांव में अंत्योदय परिवार के लोग रहते हैं। पानी न होने के कारण जरूरी काम नहीं हो पा रहे हैं। खेती पशुपालन से जुड़े लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सब्जी उत्पादन के लिए बारिश के पानी का ही सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन




ग्राम पंचायत जगतड़ में पानी की बड़ी समस्या है। हर बार पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। पानी संकट का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। - मीना देवी।

पूरा दिन पेयजल आपूर्ति करने में गुजर जाता है। सोच समझकर पानी को खर्च करना पड़ता है। न जाने कब जरूरत पड़ जाए। - जसू देवी, ग्रामीण, जगतड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें