मुख्यमंत्री टैबलेट योजना के तहत शासन से आठ करोड़ सत्तर लाख रुपये मिले। महाविद्यालय प्रबंधन ने करीब आठ करोड़ की राशि सभी छात्रों के खाते कई बैंकों के माध्यम से छात्रों के खाते में ट्रांसफर कर दी है लेकिन बीकॉम, बीएससी, बीए तृतीय वर्ष के कुछ छात्रों को राशि नहीं मिली है। ऐसे विद्यार्थियों की संख्या करीब 500 है।
एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के करीब 500 छात्रों को मुख्यमंत्री टैबलेट योजना की राशि नहीं मिली। ऐसा खाता संख्या गलत होने के कारण हुआ। यह छात्र पिछले पांच माह से योजना के तहत मिलने वाली बारह हजार रुपये की राशि का इंतजार कर रहे हैं। नोडल अधिकारी ने 15 दिन के भीतर छात्रों के खातों में राशि भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ महाविद्यालय में अध्ययनरत 7,247 विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री टैबलेट योजना के तहत बारह हजार रुपये दिए जाने थे। इसके लिए योजना के तहत शासन से आठ करोड़ सत्तर लाख रुपये मिले। महाविद्यालय प्रबंधन ने करीब आठ करोड़ की राशि सभी छात्रों के खाते कई बैंकों के माध्यम से छात्रों के खाते में ट्रांसफर कर दी है लेकिन बीकॉम, बीएससी, बीए तृतीय वर्ष के कुछ छात्रों को राशि नहीं मिली है। ऐसे विद्यार्थियों की संख्या करीब 500 है।
खाता संख्या गलत होने के कारण इन छात्र-छात्राओं को टैबलेट के लिए राशि नहीं मिल सकी है। मुख्यमंत्री टैबलेट योजना की नोडल अधिकारी डॉ. सरोज वर्मा ने बताया कि छात्रों को राशि अगले 15 दिन में ट्रांसफर करने का प्रयास किया जा रहा है। कई छात्रों के बैंक खाते भिन्न होने के चलते राशि समय पर ट्रांसफर नहीं हो पाई थी। खातों की संख्या को सुधार कर राशि ट्रांसफर करने का कार्य किया जा रहा है।