फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुष्ठ निवारण दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

Fri, 30 Jan 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
कुष्ठ निवारण दिवस पर स्वास्थ विभाग के तत्वावधान में स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। विभाग की टीम ने स्ट्रांग फार्म स्थित कुष्ठ आश्रम में रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें किट और फल वितरित किए।
विज्ञापन


जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डा. आरके जोशी के नेतृत्व में भजनपुर प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल कर लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया। डा. जोशी ने कुष्ठ रोग के बारे में फैली विभिन्न भ्रांतियों को भी दूर किया। उन्होंने कहा कि रोग के आरंभिक लक्षणों का पता चलते ही उपचार से रोग को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने स्ट्रांग फार्म स्थित आश्रम के कुष्ठ रोगियों को स्वस्थ रहने को नियमित साफ-सफाई और दवा लेने की सलाह दी। कुष्ठ आश्रम में रोगियों देवराम, रेनू सिंह, मनू देवी और कलावती देवी को औषधी किट, चप्पलें, फल और अन्य सामग्री वितरित की। इस मौके पर एनएमएस एलडी जोशी, आरबीएसके के प्रबंधक प्रेम बल्लभ भट्ट, हेल्थ सुपरवाइजर गणेश चंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें