फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पुनेड़ी में तेंदुए की गुर्राहट से लोगों में दहशत

Thu, 05 Mar 2026 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के पुनेड़ी क्षेत्र में तेंदुए की दहशत से लोग सहमे हैं। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

पुनेड़ी के कन्ना क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता से लोगों में दहशत है। स्थानीय निवासी दीप जोशी ने बताया कि बीते बुधवार रात भोजन के बाद वह टहलने के लिए बरामदे पर आए। आंगन में उन्हें तेंदुआ नजर आया। शोर मचाने पर वह भाग गया। उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय से क्षेत्र में लगातार तेंदुआ नजर आ रहा है इससे लोगों में डर का माहौल है। लोग अकेले घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से उचित कदम उठाने की मांग की है। वहीं रेंजर दिनेश जोशी ने कहा कि क्षेत्र में गश्त कर तेंदुए की सक्रियता का पता लगाया जाएगा। संवाद

ट्रैप कैमरे और पिंजरे के आसपास नहीं फटक रहा तेंदुआ

संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट में महिला पर हमला करने वाले हमलावर तेंदुआ घटना के बाद से न तो वन विभाग के ट्रैप कैमरे में कैद हुआ और नहीं पिंजरे में। घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन

तेंदुए के खौफ से ग्रामीणों ने घास लकड़ी आदि के लिए जंगल जाना छोड़ दिया है। शाम होते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। मालूम हो कि करीब एक सप्ताह पूर्व जंगल में जानवरों के लिए चारा पत्ती लेने गई महिला पर तेंदुए ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद वन विभाग हरकत में आया और हमलावर तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिए।
काली कुमाऊं वन क्षेत्र के रेंजर राजेश कुमार जोशी ने बताया कि तेंदुआ प्रभावित इलाके में चार ट्रैप कैमरे और तीन पिंजरे लगाए गए हैं, जिनके आसपास तेंदुए की कोई हरकत नजर नहीं आ रही है। टीम नियमित गश्त कर रही है और ग्रामीणों को जागरूक भी कर रही है। ट्रैप कैमरों से तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है ताकि उसे जल्द से जल्द सुरक्षित पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें