फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगेश गर्ब्याल और शीतल ने स्थगित किया नेपाल अन्नपूर्णा पर्वत पर चढ़ने का प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। एवरेस्ट विजेता योगेश गर्ब्याल और शीतल ने कोरोना महामारी के कारण नेपाल के प्रसिद्ध अन्नपूर्णा पर्वत पर चढ़ने का प्लान स्थगित कर दिया है। वो अब अप्रैल 2021 में अन्नपूर्णा पर्वत का आरोहण करेंगे। पर्वतारोही योगेश और शीतल ने बताया कि अप्रैल और मई उच्च हिमालय पर्वतारोहण के लिए अनुकूल समय होता है। इस माह योगेश की टीम नेपाल के प्रसिद्ध माउंट अन्नपूर्णा 1 के लिए तैयारियां कर रही थी, जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 8,091 मीटर है। उन्होंने कहा कि नेपाल की अन्नपूर्णा चोटी ऊंचाई के लिहाज से दुनिया की सभी पर्वत चोटियों में 10 नंबर पर है, लेकिन इस पर चढ़ने में मौजूद जोखिम को ध्यान में रखें तो इस मामले में यह संसार में पहले नंबर पर पहुंच जाती है। इस पर चढ़ाई के दौरान हुई पर्वतारोहियों की मौतों का हिस्सा सफल चढ़ाइयों की तुलना में लगभग चालीस प्रतिशत है। उन्होंने कहा वह और शीतल एक अप्रैल को दिल्ली से काठमांडू प्रस्थान करने की तैयारियां कर रही थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण नेपाल ने इस सीजन के सभी पर्वतारोहण गतिविधियों को बंद कर दिया है। जिस कारण वो अन्नपूर्णा पर चढ़ने का प्लान स्थगित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो अब अप्रैल 2021 में अन्नपूर्णा पर्वत के आरोहण के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें