फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: आंगन में खेल रही चार साल की मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, पीछे दौड़े मां-पिता नहीं बचा सके

Fri, 18 Aug 2023 10:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बेड़ीनाग/ पिथौरागढ़

सार

ग्राम पंचायत चचरेत के कलेत तोक में शंकर दत्त रूवाली और हेमा देवी की चार साल की बेटी राखी आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। जब तक माता पिता कुछ समझ पाते तेंदुआ उसे जबड़ों में उठाकर जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेड़ीनाग विकासखंड के चचरेत ग्राम पंचायत में आंगन में खेल रही चार साल की बच्ची को तेंदुआ उठा ले गया। बच्ची की ढूंढ़खोज की जा रही है। प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पहुंच गई हैं। डीएफओ जीवन मोहन दोगड़े ने तेंदुए को पकड़ने के लिए शीघ्र पिंजरा लगाने की बात कही है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम लगभग सात बजे ग्राम पंचायत चचरेत के कलेत तोक में शंकर दत्त रूवाली और हेमा देवी की चार साल की बेटी राखी आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। जब तक माता पिता कुछ समझ पाते तेंदुआ उसे जबड़ों में उठाकर जंगल की ओर भाग गया।

मासूम बच्ची को ले जाता देख शंकर दत्त और उनकी पत्नी हेमा देवी ने शोर मचाकर तेंदुए का पीछा किया लेकिन बारिश और घना जंगल होने से उसका कहीं पता नहीं चल सका। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना ग्रामीणों ने प्रशासन को दी।
विज्ञापन


तेंदुए को पकड़ने की मांग
सूचना मिलते ही एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला, एसडीओ ज्वाला प्रसाद, वन क्षेत्राधिकारी चंदा महरा, बेड़ीनाग थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार गांव पहुंचे। ग्रामीणों के साथ बच्ची की ढूंढ़खोज की जा रही है।

बच्ची का पिता शंकर दत्त मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। इस घटना से माता-पिता सहित सभी परिजन गहरे सदमे में हैं। पिछले वर्ष भी इस गांव में तेंदुए ने एक बच्ची को अपना निवाला बना लिया था। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत है। लोग अपनी और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्राम प्रधान महेंद्र महरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य यामिनी भट्ट सहित तमाम ग्रामीणों ने हमलावर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: बारिश ने मचाई तबाही, एयरपोर्ट में घुसा बाढ़ का पानी, यहां मोर्चा संभालने उतरी एसडीआरएफ
विज्ञापन


बेड़ीनाग के चचरेत गांव में तेंदुए के बच्ची पर हमला करने की सूचना मिलते ही रेंजर सहित वन कर्मियों की टीम मौके पर भेज दी गई है। बच्ची की ढूंढ़खोज की जा रही है। हमलावर तेंदुए को पकड़ने के लिए शीघ्र ही गांव में पिंजरा लगाया जाएगा। - जीवन मोहन दोगड़े, डीएफओ पिथौरागढ़।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें