फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सीडीपीओ कार्यालय में स्टाफ की नियुक्ति करने की मांग

Thu, 17 Aug 2023 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने महिला और बाल विकास मंत्री रेखा आर्या को ज्ञापन भेजकर सीडीपीओ कार्यालय मुनस्यारी में कर्मचारियों को तैनात करने की मांग की है। जिले के भ्रमण पर पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को ज्ञापन देकर जिला पंचायत सदस्य मर्तोलिया ने कहा कि बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय मुनस्यारी में तीन सुपरवाइजर, एक सीडीपीओ के पद खाली हैं। दो लिपिक और दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के भी पद रिक्त चल रहे हैं। एकमात्र सुपरवाइजर के भरोसे कार्यालय चल रहा है। इससे तमाम कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने नियुक्ति नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन

.....................
मंगोली में किसानों को बांटे तेजपात के पौधे

चंपावत। भेषज विकास इकाई और जिला भेषज सहकारी संघ की ओर से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में तेजपात पौधों का वितरण किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को लोहाघाट विकासखंड के मंगोली ग्राम पंचायत में तेजपात पौधों का वितरण किया गया। जिला भेषज समन्वयक कमलेंद्र यादव ने बताया कि 81 काश्तकारों को 2950 पौधे बांटे गए। वहां ग्राम प्रधान रेखा देवी, वर्गीकरण पर्यवेक्षक अक्षय सरीन, देव सिंह और भगवत साह आदि थे। संवाद

...................
भर्ती के लिए पूर्व प्रशिक्षण का लाभ लें

पिथौरागढ़। जिला सैनिक कल्याण और पुनर्वास अधिकारी देहरादून की ओर से भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पूर्व सैन्य अधिकारी नरेंद्र चंद ने बताया कि प्रशिक्षण पूर्व सैनिकों के पुत्रों को सेना, अर्द्धसैनिक बलों, पुलिस बल में भर्ती के लिए दिया जाएगा। प्रशिक्षण 21 अगस्त से 14 अक्तूबर तक राज्य विश्राम गृह 15 सी कालिदास मार्ग, हाथीबड़कला, देहरादून में दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी जिलों के इच्छुक प्रशिक्षणार्थी संबंधित सैनिक कल्याण कार्यालय में आवेदन दे सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें