फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आमखर्क में तेंदुए की दस्तक, छह कैमरों से निगरानी

Thu, 30 Jul 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सूखीढांग बृजनगर के आमखर्क क्षेत्र में तेंदुए की आवाजाही की सूचना के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छह ट्रैप कैमरे लगाए हैं।
विज्ञापन

रेंजर गुलजार हुसैन ने बताया कि पिछले पांच दिनों से लगातार निगरानी की जा रही है। अभी तक किसी भी कैमरे में तेंदुए की गतिविधि कैद नहीं हुई है लेकिन विभाग की चौकसी लगातार जारी है। बीती 25 जुलाई की सुबह करीब पांच बजे तेंदुए ने आमखर्क निवासी केशव दत्त चौड़ाकोटी के घर के आंगन में पालतू कुत्ते पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ कुत्ते को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया था। ग्रामीणों के अनुसार घटना से पहले भी तेंदुआ रोज शाम के समय घरों के आसपास मंडराता दिखाई देता था।
घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही छह ट्रैप कैमरे स्थापित किए हैं। विभाग का कहना है कि फिलहाल तेंदुआ दोबारा नजर नहीं आया है। फिर भी एहतियात के तौर पर निगरानी जारी रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें