गंगोलीहाट (पिथौरागढ़ )। गंगोलीहाट तहसील के पोखरी गांव में तेंदुए ने आठ बकरियों को निवाला बना लिया। राजस्व उपनिरीक्षक चौपाता विजय पंत ने बताया कि सोमवार की सुबह 4:30 बजे नारायण राम पुत्र प्रताप राम ग्राम निवासी पोखरी के गोठ में घुसकर तेंदुए ने आठ बकरियों को मार दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से उचित मुआवजा देने की मांग की है। तेंदुए की धमक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है।