फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार तोड़कर कमरे में घुसा पहाड़ी से गिरा बोल्डर

विज्ञापन
दीवार तोड़कर कमरे में घुसा बोल्डर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला के कालिका जोशी खेत गांव में रविवार देर रात दो बजे पहाड़ी से बोल्डर गिरकर किशन सिंह के मकान के पीछे के दीवार को तोड़कर कमरे में घुस गया। घर में सो रहे परिवार के तीन सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले उपजिलाधिकारी कार्यालय में कार्यरत कनिष्ठ सहायक मुकेश सिंह ठकुन्ना ने मौके पर जाकर देखा और सोमवार सुबह उपजिलाधिकारी को सूचना दी। सूचना पर कानूनगो भुवन लाल वर्मा और सदर राजस्व उपनिरीक्षक हुकुम सिंह धामी ने मौके में जाकर नुकसान का जायजा लिया। दीवार तोड़कर बोल्डर कमरे में घुसने की घटना के बाद से परिवार के सदस्य भयभीत हैं। परिवार ने क्षति का उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें