तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की मांग को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ता ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपा।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। बजरंग दल ने दो लोगों को मार चुके तेंदुए को आदमखोर घोषित कर उसे पकड़ने की मांग की है।
बजरंग दल के जिला संयोजक सोनम पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को डीएफओ डॉ. विनय भार्गव को ज्ञापन सौंपा। बताया कि तेंदुए ने सुकौली में युवक और छाना पांडे में बालिका को मार दिया था। ऐसे में उसके आदमखोर होने की आशंका प्रबल हुई है। बड़ौली, पौंण, पपदेव, हुड़ेती क्षेत्र में तेंदुए का बार-बार दिखना लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। तेंदुए के हमले के डर से लोगों ने पैदल घूमना भी बंद कर दिया है। लोगों को भयमुक्त करने के लिए तेंदुए को आबादी से दूर करना जरूरी है। उन्होंने तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करवाने की मांग की। इस दौरान सुरेश बजरंगी, हरीश कठायत, गोविंद कठायत, राजू फिरमाल, धीरू वर्मा, महिपाल, प्रकाश ठकुराठी, रोशन तड़ागी, मनोज जोशी आदि रहे।
तेंदुए ने कुत्ते को बनाया निवाला
पिथौरागढ़। तेंदुए ने टकाड़ी में एक कुत्ते को निवाला बनाया है। स्थानीय निवासी अमित भारती ने बताया कि वह शुक्रवार शाम 5:30 बजे महादेव की तरफ अपना कुत्ते को घुमा रहे थे। कुत्ता उनसे कुछ आगे निकल गया। इस दौरान वहां घात लगाकर बैठा तेंदुए कुत्ते को दबोच कर जंगल की ओर ले गया। उन्होंने वन विभाग की टीम से क्षेत्र में गश्त करने की अपील की है।