फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पिथौरागढ़ के कुमौड़ गांव में तेंदुआ पिंजरे में कैद, लोगों ने राहत की सांस ली

Tue, 04 Aug 2026 10:50 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

कुमौड़ गांव में देर रात को एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। एक तेंदुए के पकड़ में आने से क्षेत्र के लोगों ने कुछ हद तक राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के कुमौड़ में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के कुमौड़ गांव में देर रात को एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। एक तेंदुए के पकड़ में आने से क्षेत्र के लोगों ने कुछ हद तक राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


पिछले कई दिनों से  मुख्यालय के कुमौड़ के आबादी वाले क्षेत्र में तेंदुओं की सक्रियता से लोगों में भय का माहौल बना हुआ था। दो से तीन तेंदुए दिन में भी टहलते हुए लोगों को दिखाई दे रहे थे। ऐसे में क्षेत्र के लोग शाम होते ही घरो में कैद होने के लिए मजबूर थे। वन विभाग ने क्षेत्र के कोट में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया और निगरानी के लिए सीसीटीवी भी लगाए गए।

बीते सोमवार देर रात को एक मादा तेंदुआ पिजड़े में कैद हो गयी इससे वन विभाग और क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। रेंजर दिनेश जोशी ने बताया की अभी भी क्षेत्र में अन्य तेंदुए होने की आशंका है। टीम उनकी सक्रियता का पता लगा रही है। इसके बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें