फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: धारचूला तहसील के दर्जनों गांवों में तेंदुए की दस्तक

विज्ञापन
मवेशी पर हमला करता तेंदुआ। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला तहसील के दर्जनों गांवों में इन दिनों तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। तेंदुआ बारिंग, उमचिया, छिरकीला डैम के पास दर्जनों जानवरों को निवाला बना चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त करने के साथ ही पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम सभा उमचिया, खेला, गर्गुवा, खेत में तेंदुए की लगातार दस्तक हो रही है। छिरकिला डैम में कार्यरत एनएचपीसी के कर्मी रघुवर सिंह धामी ने बताया कि डैम क्षेत्र के आसपास तेंदुआ गया है जिससे ड्यूटी के दौरान भी कर्मियों को जान का खतरा बना है। स्थानीय निवासी हरेंद्र दानू ने बताया कि ग्राम सभा उमचिया में पिछले कई दिनों में तेंदुआ दर्जनों जानवरों को निवाला बना चुका है।
तेंदुए की दस्तक से तवाघाट-सोबला मोटर मार्ग पर लोगों ने शाम के बाद चलना कम कर दिया है। ग्रामीण शाम होते की घरों में कैद होने के लिए मजबूर हैं। इधर वन विभाग के वन रेंजर सुनील कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर रात्रि गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें