फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूकेडी ने लांच की वेबसाइट

Tue, 20 Jan 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल ने अपनी पार्टी की वेबसाइट लांच कर दी है। उत्तराखंड क्रांतिदल डाट इन में अब यूकेडी का इतिहास, पदाधिकारियों का ब्योरा, संगठन की वर्तमान स्थिति आदि की पूरी जानकारी मिल जाएगी। यूकेडी केंद्रीय महामंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि इस वेबसाइट में जाकर लोग आनलाइन सदस्यता ले सकते हैं और दल के संबंध में सुझाव भी दे सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को डीडीहाट में जिला कार्यालय खुल जाएगा। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। उन्होंने कहा कि यूकेडी अब सदस्यता अभियान पर जोर दे रहा है। नए लोगों को दल में शामिल करने के लिए पूरी कार्ययोजना तैयार की गई है। 2017 के चुनाव तक यूकेडी मजबूत स्थिति में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें