फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य सम्मान के साथ हवलदार जगत को दी अंतिम विदाई

Thu, 12 Jul 2018 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
विज्ञापन
नाचनी में हवलदार को अंतिम विदाई देते जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बांसबगड़ के खेतभराड़ निवासी हवलदार जगत सिंह की बृहस्पतिवार को सैन्य सम्मान के साथ भोज गंगा में अंत्येष्टि की गई। इस दौरान चर्मा से आए सिख रेजीमेंट के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी।

विज्ञापन


46 असम राइफल नगालैंड में तैनात जगत सिंह (48) को पेट में तकलीफ होने पर 15 दिन पहले सेना के डिब्रुगढ़ अस्पताल में भर्ती किया गया था। सात जुलाई को उन्होंने दम तोड़ दिया। बुधवार शाम उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया। पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ भोज गंगा तट पर किया गया। जगत सिंह की पत्नी जानकी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके दो बच्चे गोविंद (17) और रोशनी (14) हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि निधन के दो दिन पहले ही जगत सिंह की पत्नी और बच्चों से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने बताया था कि वह स्वस्थ हैं और किसी तरह की चिंता न करें। इस दौरान प्रधान ईश्वर मर्तोलिया, चंदर सिंह पंवार, रमेश चंद, दिनेश राम, दुर्गा बिष्ट, प्रदीप जोशी, यशवंत सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें