फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी तक सुचारु नहीं हुआ थल मुनस्यारी मार्ग 

Sun, 27 Jan 2019 11:35 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
थल-मुनस्यारी में नई बस्ती सड़क पर बर्फ हटाता स्नोकटर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 भारी हिमपात से बंद पड़ा थल-मुनस्यारी मार्ग अभी तक सुचारु नहीं हो पाया है। लोनिवि की टीम सड़क पर जमा बर्फ को हटाने में जुटी हुई है। रातापानी से मुनस्यारी के बीच 20 किमी तक बर्फ हटाकर सड़क खोल दी है। यदि मौसम ने साथ दिया तो सोमवार से इस मार्ग पर यातायात सुचारु होने की उम्मीद है।  
विज्ञापन


विगत 21 जनवरी को हुए हिमपात से थल-मुनस्यारी मार्ग रातपानी, कालामुनि, बलांती बैंड आदि जगहों पर बंद हो गया था। मुख्य बाजार में भी बर्फ जमा होने के कारण वाहन नहीं चल पा रहे हैं। इसके चलते मरीजों को अस्पताल लाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को दरकोट की 22 वर्षीय महिला तारा को सांस लेने की शिकायत होने पर परिजन उसे टैक्सी स्टैंड तक वाहन से लाए। सड़क बर्फ से पटी होने के कारण पीड़ित महिला को टैक्सी स्टैंड से अस्पताल को करीब तीन सौ मीटर तक पैदल ही अस्पताल लाना पड़ा। शुक्रवार को मौसम साफ होने पर लोनिवि ने सड़क खोलने की कोशिश की लेकिन बर्फ हटाने में लगी जेसीबी भी बेटुलीधार के पास फंस गई। रविवार को फिर से सड़क खोलने की कोशिश की जा रही है। लोनिवि के उप खंड अधिकारी शरद जिंदल ने बताया कि 20 किमी तक सड़क खोल दी गई है। मौसम साफ रहा तो सोमवार से सड़क पर यातायात सुचारु हो जाएगी। मुनस्यारी-जौलजीबी मार्ग पर जैंती के पास बंद सड़क को खोलने के लिए भी जेसीबी लगी है। एसडीएम केएन गोस्वामी ने शीघ्र बंद सड़कों को खोलने के निर्देश दिए हैं।  

12 गांवों में छह दिन से ठप है बिजली की आपूर्ति
मुनस्यारी। क्षेत्र में हुई बर्फबारी के चलते सीमांत के 12 गांवों में छह दिन से अंधेरा पसरा हुआ है। बिजली नहीं होने से कड़ाके की ठंड में ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी के चलते रातापानी से कालामुनि के बीच 33 केेेवी लाइन में फाल्ट आ गया है। रास्ता बंद होने के अभी विद्युत विभाग की टीम वहां नहीं पहुंच पाई है। क्षेत्र के जैंती, दरकोट, रांथी, सुरिंग, बलौटा, बर्नियागाड़, चेटी चिमला, दुम्मर, धापा, नमजला, दरांती, खसियाबाड़ा, हरकोट गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। मुनस्यारी नगर में मदकोट, जौलजीबी फीडर से विद्युत आपूर्ति की गई है। नया बस्ती में भी बिजली नहीं है। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता बहादुर सिंह घनघरिया ने बताया कि फाल्ट ढूंढ कर आपूर्ति सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं।  
विज्ञापन


मुनस्यारी में फिर गिरी बर्फ 
पिथौरागढ़। क्षेत्र में मौसम में मिजाज फिर से बिगड़ने लगा है। रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाने शुरू हो गए । इधर हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, नंदादेवी, छिपलाकेदार की चोटियों पर लगातार हिमपात जारी है। नगर और आसपास के क्षेत्रों में कुछ देर तक बर्फ के फाहे गिरे। बाद में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। लगातार मौसम खराब होने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।        
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें