लक्ष्मण सिंह महर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में दो दिवसीय क्रीड़ा समारोह का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ.डीएस पांगती ने किया। 10 हजार और पांच हजार मीटर की दौड़ के पुरुष वर्ग में ललित सिंह बिष्ट और महिला वर्ग में निकिता बिष्ट विजेता रहे।
पांच हजार मीटर पैदल चाल में अमित सिंह बिष्ट और महिला वर्ग में अंजली गोस्वामी, आठ सौ मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में योगेश चंद्र जोशी, महिला वर्ग में हेमलता, गोला क्षेपण के पुरुष वर्ग में सौरभ बिष्ट और महिला वर्ग में हेमा विजयी रहे। लंबी कूद के पुरुष वर्ग में सूरज चंद, महिला वर्ग में दीक्षा चंद, 1500 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में ललित सिंह और महिला वर्ग में निकिता बिष्ट, 400 मीटर दौड़ में योगेश चंद्र जोशी और हेमलता विजयी रहे। त्रिकूद में सूरज चंद और दीक्षा चंद, 200 मीटर दौड़ में योगेश चंद्र जोशी और हेमलता विजेता रहे। व्यक्तिगत चैंपियनशिप योगेश जोशी और ललित बिष्ट और निकिता बिष्ट को प्रदान किया गया। सभी विजेताओं को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी और प्राचार्य डॉ.डीएस पांगती ने पुरस्कृत किया।
क्रीड़ा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.पुष्कर सिंह बिष्ट और डॉ. हेमचंद्र पांडेय के संयुक्त संचालन में आयोजित कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ.आरपी जोशी, डॉ.एन जोशी, डॉ.मुन्नी पाठक, डॉ.प्रेमलता पंत, डॉ.सरोज वर्मा, डॉ.अनीता जोशी, डॉ. दीपक तिवारी, डॉ. जगदीश बिष्ट, डॉ. सतीश चंद्र, डॉ. एनएस धारियाल, डॉ.एपी पांडेय, डॉ. कमलेश भाकुनी, डॉ. एसके आर्य, डॉ. एके चतुर्वेदी, डॉ. माया जोशी, डॉ. डीके मौर्य, डॉ. नंदन सिंह, डॉ. डीबी सिंह आदि मौजूद रहे।