फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनपुर-नजंग पैदल मार्ग बंद होने से आक्रोश

Sat, 11 Aug 2018 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
मार्ग ध्वस्त होने से इस तरह से हो रही है आवाजाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीमा सड़क संगठन की ओर से लखनपुर से नजंग के बीच रोड कटिंग का कार्य कर पैदल मार्ग बंद करने पर स्थानीय लोगों ने कड़ी नाराजगी दिखाई है। उन्होंने व्यास घाटी में पूजा के सीजन के दौरान मार्ग बंद करने को गलत बताया। साथ ही मार्ग नहीं खोलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन


भाजपा नेता महेंद्र बुदियाल और जिला पंचायत सदस्य मंजुला बुदियाल ने डीएम से मुलाकात कर सीमा सड़क संगठन के सड़क निर्माण कार्य को रोककर पैदल आवाजाही के लिए मार्ग खोलने की मांग की। कहा कि यदि एक सप्ताह में मार्ग नहीं खुला तो धारचूला में उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो जुलाई की आपदा के बाद जब आवाजाही पूरी तरह से बंद थी तो सीमा सड़क संगठन ने कोई काम नहीं किया, जबकि इस दौरान लोगों ने तेजी से कार्य करने का अनुरोध किया था। अब जब लोनिवि ने पैदल चलने लायक रास्ता बना दिया है और लोग आवाजाही कर रहे हैं तो ग्रिफ ने फिर से विस्फोट कर रास्ता तोड़ दिया। भाजपा नेता बुदियाल ने कहा कि अब यदि संगठन ने काम बंद नहीं किया और एक सप्ताह में रास्ता नहीं खोला तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

उधर, प्रशासन द्वारा आवाजाही बंद करने और हेलीकॉप्टर के नहीं उड़ने से पूजा के लिए व्यास घाटी जाने वाले सैकड़ों लोग धारचूला में फंसे हैं। एसडीएम आरके पांडेय के अनुसार पैदल मार्ग की बदहाल स्थिति को देखते हुए फिलहाल प्रशासन ने आवाजाही पर रोक लगा रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें