फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरओ से निकाले 250 मजदूरों ने किया एसडीएम कार्यालय में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मुनस्यारी में ज्ञापन देते बीआरओ के मजदूर। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। बीआरओ से निकाले गए मजदूरों ने एसडीएम कार्यालय में धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र दोबारा काम पर नहीं रखने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को बीआरओ से निकाले गए मजदूर मुनस्यारी एसडीएम कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। यहां उन्होंने नारे लगाकर प्रदर्शन किया। बीआरओ की उच्च हिमालयी क्षेत्र में बन रही सड़क पर काम करने वाले 250 से ज्यादा मजदूरों की छंटनी की गई है, जिस कारण श्रमिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट हो गया है। बार-बार मांग उठाने के बाद भी उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मजदूरों ने सात जनवरी तक उन्हें काम पर न रखने पर आठ जनवरी से तहसील कार्यालय में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान पुष्पा देवी, कलावती देवी, तारा देवी, हरीश, गणेश हुकरी, रमेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, भगत राम, जगत राम, रमेश, कलावती देवी आदि रहीं।
250 रोडवेज कर्मियों को अगस्त से नहीं मिला वेतन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के 250 रोडवेज कर्मचारियों को अगस्त से वेतन नहीं मिला है, जिस कारण उन्हें परिवार के भरण-पोषण में दिक्कत हो रही है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद वेतन देने सहित कई अन्य मांगों को पूरा करने के लिए आठ जनवरी की मध्यरात्रि से कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने बैठक की। कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन से अगस्त से लंबित मानदेय देने की मांग की। उन्होंने कहा कि वेतन समय से न मिलने के कारण सभी कर्मियों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। बार-बार समस्या उठाने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मचारी आठ जनवरी की मध्यरात्रि से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के ग्रेच्युटी देने, विशेष श्रेणी संविदा कर्मचारियों के अलग नीति बनाकर उन्हें नियमित करने सहित कई अन्य मांगों के लिए कार्य बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर शाखा मंत्री नवीन राम आगरी आदि कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें