फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बंगापानी में मजदूर की संदिग्ध हालात में जलकर मौत

Wed, 25 Feb 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगापानी(पिथौरागढ़)। कस्बे में बीआरओ के हॉटमिक्स प्लांट में काम करने वाले एक मजदूर की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बंगापानी बाजार में बीआरओ सड़क पर पैच वर्क कर रहा है। रामपुर के मजदूरों को काम सौंपा गया है। पैच वर्क के लिए बाजार के पास हॉटमिक्स प्लांट लगाया गया हैं। प्लांट में काम करने वाले लाल सिंह (35) की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। बुधवार सुबह संबंधित ठेकेदार ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पूछताछ की।
लाल सिंह के साथ रहने वाला साथी कृष्णा कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। सीओ केएस रावत ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतक का साथी सिर्फ कपड़ों में आग लगने की बात ही बता पाया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें