थल में प्रमाण पत्र देते जिलाध्यक्ष पवन जोशी।
- फोटो : AMAR UJALA
थल (पिथौरागढ़)। थल व्यापार मंडल की पुरानी भंग की गई कार्यकारणी को फिर से बहाल कर दिया है। नई कार्यकारणी का गठन होना था लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना के चलते चुनाव समय पर नहीं होने से जिला उद्योग व्यापार मंडल पिथौरागढ़ के जिलाध्यक्ष पवन जोशी, महामंत्री जनक जोशी, कोषाध्यक्ष विकास गर्ग ने थल में आयोजित बैठक में पुरानी कार्यकारणी को बहाल कर प्रमाणपत्र प्रदान किया। जिलाध्यक्ष पवन जोशी ने बताया कि प्रांतीय व्यापार मंडल को अविलंब डाटा भेजने के एवज में यह प्रक्रिया अपनानी पड़ी है। बहाल की गई थल व्यापार मंडल का कार्यकाल तीन साल किया गया है। थल के व्यापारी भूपेंद्र सिंह जंगपांगी को जिला उद्योग व्यापार मंडल का जिला उपाध्यक्ष भी बनाया गया। थल व्यापार मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह सत्याल, उपाध्यक्ष अनिल सिंह कार्की, सचिव सुनील सत्याल थे। पुरानी कार्यकारणी के दो पदाधिकारियों की असमर्थता पर महासचिव पद पर गोविंद भट्ट, कोषाध्यक्ष पद पर मनोज गोस्वामी को मनोनीत किया गया। फोटो-