फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: केवीके के वैज्ञानिकों ने किसानों को सिखाए कीवी उत्पादन के गुर

Fri, 05 Dec 2025 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
कृ​षि विज्ञान केंद्र लोहाघाट में किसानों को कीवी की खेती की जानकारी देती केंद्र की वैज्ञानिक डॉ
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कृषि विज्ञान केंद्र लोहाघाट में किसानों का कीवी उत्पादन पर प्रशिक्षण आयोजित हुआ। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न स्थानों से आए किसानों को कीवी उत्पादन के गुर सिखाए गए। इस दौरान जिले के 40 किसानों को खेती से आजिविका चलाने के लिए प्रेरित किया गया। शुक्रवार को केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। उन्होंने जिले के किसानों को समूह में कीवी के व्यवसायिक उत्पादन करने पर जोर दिया। केंद्र की उद्यान वैज्ञानिक डॉ. रजनी पंत ने बताया कि जिले में कीवी के लिए अनुकूल जलवायु को देखते हुए कीवी फसल की अपार संभावनाएं है। डॉ. अनुराधा दत्ता ने मूल्य संवर्धन संबंधी जानकारी दी। डॉ. अविकल कुमार ने कृषकों को मृदा परीक्षण का महत्व और एकीकृत खेती के विषय में जानकारी दी। डाॅ. लीमा ने प्रशिक्षण में उपस्थित कृषकों का पंजीकरण किया। इस मौके केंद्र के यूके, दिवाकर, जीसी टम्टा, केदार दत्त डुंगरिया, वीपी सिंह धौनी सहित किसान नरेश करायत, रमेश खर्कवाल, जगदीश चंद्र पांडेय, कैलाश गिरी, रबी शंकर चौबे, मोहन चंद्र पांडेय, गंगा दत्त जोशी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें