फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

Fri, 05 Dec 2025 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा सरकार का पुतला फूंका। शुक्रवार को चिराग फर्त्याल के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बाराकोट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष चिराग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने छतरी चौराहा से स्टेशन बाजार तक रैली निकाली। इसके बाद भाजपा सरकार का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा राज में महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। डॉलर 90 रुपये के पार पहुंच गया है। इससे आम जनता बेहाल है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार जनता से किए वादे भूल चुकी है। बेरोजगारी चरम पर है, महंगाई आसमान छू रही है और भ्रष्टाचार सरेआम हो रहा है। जनता अब जवाब मांगेगी। इस मौके पर कमल कालाकोटी, नारायण राम, प्रकाश सिंह, पंकज कुमार, ललित कालाकोटी, पुष्कर कुमार, भुवन अधिकारी, राजेंद्र गडकोटी, गोविंद लाल वर्मा, गोविंद राम, मोहन सिंह, नीरज कालाकोटी, संजय कालाकोटी, राहुल, रजत वर्मा, हरीश जोशी, कल्याण सिंह आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें