फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: फुटबाल में कुसौली ने रई को हराया

Wed, 11 Sep 2024 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
देव सिंह मैदान में अति​थियों के साथ फुटबाल ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्व. देव सिंह चंचल सिंह बिष्ट मालदार चल वैजयंती फुटबाल प्रतियोगिता में कुसौली ने रई फुटबाल क्लब को चार गोल से पराजित किया।
विज्ञापन

देव सिंह मैदान में मुख्य अतिथि अर्जुन पुरस्कार विजेता हरि दत्त कापड़ी ने खिलाड़ियों से परिचय कर खेल का शुभारंभ किया। कुसौली के खिलाड़ियों ने मैच पर दबदबा बनाए रखा। रई की टीम कोई भी गोल करने में असफल रही। निर्णायक सुमेर महर, सौरभ कुमार, गौरव रावत रहे। मैच का आंखों देखा हाल देवेंद्र बिष्ट, महेंद्र सिंह मेहता ने सुनाया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि शमशेर सिंह सौन, पूर्व राज्यसभा सांसद महेंद्र सिंह माहरा, आयोजक रवींद्र सिंह बिष्ट, सिद्धिराज बिष्ट, राजेंद्र रावत, ललित बोरा, बलवंत सिंह, मनोज पुनेठा, सुरेंद्र सिंह बिष्ट समेत कई खेलप्रेमी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें