फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं की एक बेटी ने भरी ‘उड़ान’, दूसरी ‘शिखर’ छूने को तैयार

Mon, 13 May 2019 10:22 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , धारचूला (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
पिजनों के साथ कामर्शियल पायलट मुस्कान। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
दारमा घाटी के सोन गांव की मुस्कान सिंह जल्द व्यावसायिक विमान उड़ाएंगी। वह सीमांत जिला पिथौरागढ़ की पहली महिला पायलट होंगी।
विज्ञापन

दारमा घाटी के सोन गांव निवासी भूप सिंह सोनाल की बेटी मुस्कान सिंह सोनाल ने लखनऊ से वर्ष 2015 में 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान एकेडमी रायबरेली से कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस  (सीपीएल) के लिए आवेदन किया। एकेडमी में ढाई वर्ष के प्रशिक्षण के बाद मुस्कान ने सीपीएल का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। 200 घंटे तक विमान उड़ाने के बाद मुस्कान को व्यावसायिक फ्लाइट का लाइसेंस मिल गया है।
विज्ञापन


सेना में जाकर देश सेवा करना चाहती हैं मुस्कान सिंह
धारचूला (पिथौरागढ़)। व्यावसायिक विमान उड़ाने का लाइसेंस हासिल करने वाली मुस्कान सिंह सेना में जाकर देश सेवा करना चाहती हैं। रं कल्याण संस्था के मुख्य संरक्षक नृप सिंह नपलच्याल और दिलिंग दारमा सेवा समिति के अध्यक्ष पूरन सेलाल ने कहा कि मुस्कान की इस सफलता से अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी। मुस्कान के पिता एसबीआई झारखंड में चीफ मैनेजर हैं। माता बसंती सोनाल गृहणी हैं। बड़ी बहन ज्योत्स्ना डीयू में सहायक प्रवक्ता हैं। छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है। बता दें कि धारचूला के व्यास घाटी के गर्ब्यांग गांव निवासी माउंट एवरेस्ट विजेता योगेश सिंह ने भी कॉमर्शियल पायलट का लाइसेंस प्राप्त किया है। चौदास घाटी के सोसा निवासी अतुल सिंह ह्यांकी भी सेना में सुखोई जहाज उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें