फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं स्काउट्स के जवानों ने सफाई अभियान चलाया

Thu, 15 Dec 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
सफाई अभियान चलाते कुमाऊं स्काउट्स के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुमाऊं स्काउट्स के जवानों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत यहां व्यापक सफाई अभियान चलाया और लोगों को सफाई के महत्व की जानकारी दी। कुमाऊं स्काउट्स के कमान अधिकारी कर्नल ललित मोहन मिश्रा के नेतृत्व में गलाती से हाट तक दो किमी की दूरी पर सड़क के किनारे नालियों की सफाई की गई तथा सड़क के किनारे उगी झाड़ियों को साफ किया गया। इस दौरान सेना के जवानों ने माईक्रोहाइडिल, धारचूला देहात में जागरूकता रैली निकालकर लोगों से स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन


कर्नल मिश्रा ने व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की कि दुकानों के आगे कूड़ेदान रखें। घर के कूड़े का निस्तारण सही ढंग से करें। अपने आसपास के इलाकों में गंदगी न फैलने दें। ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर ने कहा कि सेना के इस तरह के कार्य से क्षेत्र को पूर्ण स्वच्छ बनाने में काफी मदद मिलेगी। स्वच्छता अभियान में सेना के 50 जवान और उपकमान अधिकारी मेजर अमित मलिक, मेजर गौमित दुबे, कैप्टन एडी सिंह, सूबेदार मेजर भूपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह आदि ने सहयोग दिया।

स्वयंसेवियों ने जलस्रोतों की सफाई की
पिथौरागढ़। एसडीएस इंटर कॉलेज के एनएसएस शिविर में तीसरे दिन ग्राम पंचायत गेंठना के जलस्रोतों की सफाई की गई। ग्रामीणों को बारिश के जल को संग्रह कर जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। स्वयंसेवियों ने गेंठना, खूनी, सेली गांवों के जलस्रोतों का भ्रमण कर पाया कि संरक्षण के अभाव में जलस्रोत सूखते जा रहे हैं। स्वयंसेवियों ने जल स्रोतों के संरक्षण के लिए ग्रामीणों से पौधरोपण करने की अपील की। कार्यक्रम अधिकारी हरीश चंद्र जोशी और रघुवर दत्त पुनेठा के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। नोटबंदी पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें दीपक शाक्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में अनिल बिष्ट, कृष्णानंद भट्ट, श्रीधर जोशी, गिरीश जोशी, सूबेदार दीवान सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें