फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कुमाऊं बटालियन का साइकिल दल आदि कैलाश रवाना

Fri, 26 May 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ टीआरसी में हिमालय बचाओ अभियान की शपथ लेते यात्री। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। तीन जून को विश्व साइकिल दिवस और पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पंचशूल बिग्रेड के नेतृत्व में कुमाऊं बटालियन ने आदि कैलाश तक 10 दिनी साइकिल अभियान शुरू किया। दल को को शुक्रवार को ब्रिगेडियर एसपीएस चौहान, कमांडर पंचशूल बिग्रेड ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

साइकिल अभियान दल का उद्देश्य समृद्ध इतिहास, विविध परिदृश्य, धार्मिक पर्यटन के आकर्षण और कुमाऊं क्षेत्र में नए जीवंत गांवों की स्थापना को प्रदर्शित करते हुए सेना के अंतर्गत साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। अभियान दल में एक अधिकारी, एक जूनियर कमीशन अधिकारी और 15 अन्य पदों के अधिकारी शामिल हैं जो चुनौतीपूर्ण और दुर्गम इलाके को पार करते हुए धार्मिक पर्यटन स्थल ओम पर्वत, कैलाश मानसरोवर मार्ग से आदि कैलाश पहुंच अभियान का समापन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें