फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मुनस्यारी में दिखी 91 प्रजाति के पक्षी और 21 प्रजाति की तितली

Fri, 26 May 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
स्पॉट विग्ड ग्रोसवीक। संवाद - फोटो : मेधावी जीवन जोशी अपनी मां लक्ष्मी देवी और बहन के साथ। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुनस्यारी के सरमोली में तीन दिवसीय हिमल कला सूत्र पक्षी त्योहार का आयोजन किया गया। जिसमें आठ स्कूलों के 215 छात्र-छात्राओं, तितली और पक्षी विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 86 प्रजाति के पक्षी और 21 प्रजाति की तितलियां देखीं गईं।
विज्ञापन

सरमोली में आयोजित तीन दिवसीय हिमल कला सूत्र पक्षी त्योहार में चौकोड़ी, बेड़ीनाग, मुनस्यारी, नमजला, बंगापानी, नानासेम सहित दो अन्य विद्यालयों के 215 छात्र-छात्राओं और तितली ट्रस्ट देहरादून की आंचल सोढ़ी, कल्प वृक्ष पुणे के आशीष पुनेठा, तमिलनाडु के युहान, हिमालयन आर्क के त्रिलोक राणा, माटी संगठन, हिमल प्रकृति के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बहुत ही कम दिखाई देने वाली स्नाई ब्राउड प्लायकैचर, स्पॉट विग्ड ग्रोसवीक, ब्राउन बुलफिंच, मिसिस गोल्डस सनबर्ड पक्षियों को लेकर जागरूक किया। पक्षी विशेषज्ञ त्रिलोक राणा ने बताया कि ऐसे पक्षी देखे गए हैं जो काफी कम नजर आते हैं। पहले ये बड़ी संख्या में दिखा करते थे।
-
पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया जागरूक
पिथौरागढ़। पक्षी त्योहार में भाग ले रहे छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए भी जागरूक किया। इस दौरान सफाई अभियान भी चलाया गया। पक्षी त्योहार में छात्र-छात्राएं काफी उत्सुक नजर आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें