पिथौरागढ़। जिले में अब बाहर से आने वाले लोगों को अपनी कोविड जांच रिपोर्ट लानी अनिवार्य होगी। जांच रिपोर्ट 72 घंटे पहले की होनी चाहिए। डीएम आनंद स्वरूप में आदेश जारी कर बताया कि देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए कोरोना रिपोर्ट लानी अनिवार्य कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र, केरला, पंजाब, कर्नाटका, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान से सड़क, हवा या रेल मार्ग से आने वाले यात्रियों को जांच रिपोर्ट लानी अनिवार्य होगी। डीएम ने कहा कि इन राज्यों से जिले में आने वाले लोगों को कोविड नियमों का पालन भी करना होगा। नियमों पालन नहीं करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम समेत अन्य धाराओं में तहत मामला दर्ज किया जाएगा।