फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटगाड़ी के सुमित और पिथौरागढ़ के भावेश ने जीती पांखू मिनी मैराथन

Sat, 22 Jun 2019 06:47 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , थल(पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
पांखू में मिनी मैराथन के जूनियर और सीनियर वर्ग के विजेता मुख्य अतिथि विधायक मीना गंगोला के साथ। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
 पुंगराऊ घाटी खेलकूद प्रोत्साहन समिति पांखू की ओर से चतुर्थ जय मां कोटगाड़ी मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। दो वर्ग में आयोजित मिनी मैराथन के जूनियर वर्ग में कोटगाड़ी के सुमित जोशी, कोटगाड़ी की आरती जोशी और सीनियर वर्ग में पिथौरागढ़ के भावेश भट्ट ने प्रथम स्थान स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ जीआईसी पांखू के प्रधानाचार्य भगवान सिंह कठायत ने हरी झंडी दिखाकर किया। दस वर्ष बालक वर्ग की मिनी मैराथन में कोटगाड़ी के सुमित जोशी प्रथम, बौंगाड़ के हिमांशु जोशी द्वितीय और डाडल के बॉबी महरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में कोटगाड़ी गांव की आरती जोशी, टाना की दीपशिखा कार्की, पांखू की हिमांशी जोशी क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।  दोनों वर्ग की प्रतियोगिता में 60 बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। सीनियर वर्ग की बालिकाओं की पांच किमी मिनी मैराथन में पिथौरागढ़ की माया सबको पछाड़ते हुए प्रथम स्थान पर रही। पांखू की निशा जोशी दूसरे और पिथौरागढ़ की ही निमिता जोशी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

10 किमी की मुख्य प्रतियोगिता जय मां कोटगाड़ी ओपन मिनी मैराथन का शुभारंभ गंगोलीहाट की विधायक मीना गंगोला ने रिबन काट कर किया। इसमें 41 धावकों ने प्रतिभाग किया। सभी को पीछे छोड़ते हुए पिथौरागढ़ के भावेश भट्ट (18) ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच 27 मिनट में दौड़ पूरी करते हुए मैराथन अपने नाम की। पिथौरागढ़ के ही अंकित (16) ने दूसरा और रानीखेत के अभिषेक सोनी (19) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए। समिति के सदस्यों की मांग पर विधायक ने पांखू में बैडमिंटन हाल बनाने की भी घोषणा की। समिति के अध्यक्ष प्रवीण कार्की, सचिव वंशीधर जोशी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। संचालन कृष्ण गोपाल पंत, हरीश चुफाल ने किया।  इस मौके पर समिति के संरक्षक धन सिंह रावत, उपाध्यक्ष जगजीत कार्की, कोषाध्यक्ष प्रकाश कार्की, केशर महरा, सुंदर महरा, चंदन कोश्यारी, दिनेश आर्या, नवीन कोश्यारी, विनोद कार्की, नरेंद्र रौतेला, सतीश जोशी, हरीश कोरंगा, धीरज बिष्ट, गोकुल गंगोला, नायब तहसीलदार जीएन गोस्वामी समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें