फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कोमल, वंदिनी, सरिता, अनीता, अनुष्का, गायत्री और बसंती रहे अव्वल

Fri, 02 Oct 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के तीसरे दिन शुक्रवार को बालिकाओं की ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। अंडर 14 वर्ग की 600 मीटर दौड़ में लोहाघाट की कोमल पांडे, पिथौरागढ़ की तनुजा भट्ट, अल्मोड़ा की दिव्या और 60 मीटर में लोहाघाट की वंदिनी मेहता, द्वाराहाट की वैशाली और धारचूला की बसंती ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर 19 की 400 मीटर दौड़ में चंपावत की सरिता, अल्मोड़ा की ललिता, सोमेश्वर की मीनाक्षी, 1500 मीटर लंबी रेस में पिथौरागढ़ की अनीता, सल्ट की दिया, जागेश्वर की सुनीता, 200 मीटर में द्वाराहाट की अनुष्का, पिथौरागढ़ की सिमरन लोहिया, रानीखेत की सुहाना क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। इसी आयु वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में रानीखेत की गायत्री बिष्ट प्रथम लोहाघाट की सुमन द्वितीय व पिथौरागढ़ की हेमलता तृतीय स्थान पर रहीं।
अंडर 14 लंबी कूद प्रतियोगिता में धारचूला की बसंती ने प्रथम, रानीखेत की गायत्री ने द्वितीय व पिथौरागढ़ की निशिता मेहता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, दायित्वधारी गणेश भंडारी और मेयर कल्पना देवलाल ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉ. जगदीश सिंह नेगी ने बताया कि पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और चंपावत जिले की 12 विधानसभा में सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विधानसभा को सांसद ट्रॉफी के साथ दो लाख का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें