फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कल शाम पिथौरागढ़ पर्यटक आवास गृह पहुंचेगा पहला दल

Tue, 02 May 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) की ओर से चार मई से संचालित होने वाली आदि कैलाश यात्रा के पहले दल में 19 यात्री शामिल हैं। यह दल बृहस्पतिवार शाम पिथौरागढ़ पर्यटक आवास गृह पहुंचेगा। इस दल में उत्तराखंड से कोई भी यात्री शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन

आदि कैलाश यात्रा को इस बार मई से संचालित किया गया है। पिछले एक हफ्ते से सीमांत जिले का मौसम लगातार करवट बदल रहा है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में जहां हिमपात हो रहा है वहीं निचले इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है।

निगम के प्रबंधक ललित मोहन तिवारी ने बताया कि आदि कैलाश यात्रा के पहले दल के 19 यात्री बृहस्पतिवार को काठगोदाम से रवाना होकर कैंचीधाम, जागेश्वर होते हुए शाम को पिथौरागढ़ टीआरसी पहुंचेंगे। यहां विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह यात्री धारचूला रवाना होंगे। पहले दल में 15 गुजरात, दो केरल, एक-एक यात्री लखनऊ और दिल्ली से हैं। दल में नौ महिला यात्री शामिल हैं। यात्रा के लिए अब तक देश के विभिन्न राज्यों के 152 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन



मौसम खराब होने पर गुंजी में रोके जाएंगे यात्री
पिथौरागढ़। केएमवीएन की ओर से धारचूला के बाद पड़ने वाले पहले कैंप बूंदी को खोल दिया गया है। यहां कर्मचारियों की टीम पहुंच गई है। टीआरसी धारचूला के प्रबंधक धन सिंह बिष्ट ने बताया कि गुंजी, नाबीढांग और ज्योलिंकांग की टीम बुधवार को रवाना होगी। उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम खराब होने पर यात्रियों को गुंजी में रोका जाएगा। मौसम खुलने के बाद ही आदि कैलाश की यात्रा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें