थल में क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : AMAR UJALA
श्रीरामलीला समिति सांस्कृतिक मंच की ओर से आयोजित 34वीं राज्य आमंत्रण चैंपियन क्रिकेट कप में रविवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। पहले टी 20 मैच में राजा क्लब मुवानी ने एक बेहद रोमांचक मुकाबले में वाईबीसी थल की टीम को 24 रन से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया।
चांदी के सिक्के से किए गए टॉस को जीतते हुए मुवानी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 208 बनाए। मुवानी के ओपनर बंटी ने 37 गेंदों में 50 रन बनाए। योगी ने 36 रन की उपयोगी पारी खेली। थल की ओर से गेंदबाजी करते हुए गणेश ने तीन, आकाश ने दो, मिथलेश, प्रवीण, निक्का ने 1-1 विकेट लिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी थल की टीम ने मैच को रोमांचक बना दिया। मुकाबले में मुवानी ने थल की टीम को 24 रन से हरा दिया। थल की टीम ने अपना स्कोर छह विकेट पर 187 रन तक पहुंचा दिया।
थल की ओर से आकाश ने 24 गेंदों में आठ छक्के की मदद से60 रन की सर्वाधिक पारी खेली। नीरज ने भी 39 रन बनाए। मुवानी के गेंदबाज अमर ने दो, देवेंद्र, जीवन, नीरज और चंदन ने 1-1 विकेट लिया। 60 रन बनाने और दो विकेट लेने वाले थल के टीम के आलराउंडर आकाश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सेमीफाइनल मैच के अंपायर जगमोहन भैसोड़ा, सुनील धोनी थे। स्कोरिंग सागर कुमार ने की। मैच का आंखों देखा हाल कृष्ण गोपाल पंत, अमरजीत कुमार, नीरज जोशी, राघव कुमार ने सुनाया।