फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोतिला वालों ने लगाया जाम

Tue, 29 Nov 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
धारचूला नगर में जाम लगाते भूस्खलन प्रभावित खोतिला के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चार अक्तूबर को गांव में हुए भूस्खलन के बाद से लगातार उपेक्षा की मार झेल रहे खोतिलावसियों ने मंगलवार को नगर के मुख्य बाजार स्थित अनवर चौक पर जाम लगाया और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। खोतिला के लोगों का कहना है कि प्रशासन ने न तो अब तक गांव के लिए रास्ते का ही निर्माण किया है और न वाहनों की व्यवस्था ही नियमित की है। वहीं, जाम में मरीज को लेकर आ रही एंबुलेंस भी घंटों फंसी रही। साथ ही वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई।
विज्ञापन


खोतिला निवासी कृष्ण सिंह नपलच्याल और हयात सिंह नबियाल ने कहा कि भूस्खलन के बाद प्रशासन द्वारा खोतिलावासियों के लिए टीवी टावर से वैकल्पिक मार्ग बनाया गया तथा आवाजाही के लिए अस्थायी तौर पर वाहनों की व्यवस्था की गई थी, लेकिन दो माह होने को हैं, अब तक वाहनों की व्यवस्था भी नियमित नहीं है तथा अब तक स्थायी मार्ग का निर्माण नहीं किया गया है। छोटे बच्चे चार किमी दूर से घूमकर पैदल स्कूल जाने को मजबूर हैं। विगत दिनों वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने खोतिला जाकर लोगों को आश्वासन दिया था कि दो दिन के भीतर स्थायी व्यवस्था कर दी जाएगी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों का धैर्य टूट गया है। भाजपा नेता महेंद्र बुदियाल ने कहा कि खोतिला के ग्रामीण सरकार की ढुलमुल नीति को नहीं समझ सके तथा विगत दिनों हरीश धामी खोतिला जाकर ग्रामीणों को दो दिन में सड़क बनाने का आश्वासन देकर आए, मगर हर बार की तरह हवाई घोषणा से ग्रामीण भड़क गए।

वहीं, जाम की सूचना के बाद तहसीलदार आईबी मल्ल जौलजीबी से धारचूला पहुंचे और ग्रामीणों से जाम खोलने का आग्रह किया, मगर ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक पैदल रास्ते का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाएगा तब तक जाम नहीं खोलेंगे। बाद में पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग और पुलिस की मौजूदगी में क्षेत्र प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर ने हरीश धामी से फोन पर बात की। तय हुआ कि बुधवार से रास्ते का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इस आश्वासन पर लोगों ने तीन घंटे बाद जाम खोल दिया। इस दौरान हरीश गुंज्याल, विरेंद्र नबियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय गर्ब्याल, जगदीश रायपा, जयमल सिंह, मुन्नी देवी, लक्ष्मी देवी, पुल्डो देवी, कौशल्या देवी, मालती देवी भारी संख्या में लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें