सड़क की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते खतीगांव के लोग
- फोटो : अमर उजाला
सड़क से वंचित करने का आरोप लगाते हुए खतीगांव के सलकोट, देवपाला के ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर सड़क का लाभ अन्य गांवों को भी दिलाने का अनुरोध किया।
खतीगांव के ग्रामीण बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि जो सड़क अभी गांव के लिए स्वीकृत की गई है, उससे सिर्फ एक गांव को ही लाभ हो रहा है, जबकि पूर्व में पीएमजीएसवाई ने जो सर्वे किया था उसमें तीन गांव शामिल हो रहे थे। कहा कि नए सर्वे कर अन्य ग्रामीणों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट ने भी विचार रखे। प्रदर्शन करने वालों में नवीन ऐरी, संजय ऐरी, रवि बोहरा, शंकर खड़ायत, पंकज ऐरी, प्रधान खतीगांव मनोहर राम, राजन कुमार, दीपक कुमार, रमेश कोहली, जयराम, उमेद राम, बीडी कोहली, मनोज ऐरी आदि थे।