खस्सी कप प्रतियोगिता की विजेता टीम।
- फोटो : PITHORAGARH
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मेला मैदान में आयोजित खस्सी कप प्रतियोगिता का फाइनल मैच दोगड़ा दर्शन झूलाघाट ने जीत लिया। 24 गेंदों पर 70 रन बनाने वाले खरक्यूड़ा के खिलाड़ी जीवन मेहता मैन ऑफ द मैच रहे।
टी10 खस्सी कप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए खरक्यूड़ा की टीम ने 10 ओवर में छह विकेट खोकर 121 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दोगड़ा दर्शन की टीम ने 8.3 ओवर में ही एक विकेट खोकर मैच जीत लिया। प्रतियोगिता में 12 टीमों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि थाना प्रभारी तारा सिंह राणा ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार बांटे। प्रतियोगिता का आयोजन खेल प्रोत्साहन समिति ने किया। विमल भट्ट, हरीश चंद निर्णायक, भरत भट्ट स्कोरर रहे। विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि संजीव जोशी, एसआई संजय कुमार, कैलाश भट्ट, मोहन चंद्र भट्ट, दशरथ खड़ायत, सौरभ श्रेष्ठ, युद्धवीर राठौर ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।