पिथौरागढ़। कनालीछीना विकासखंड के ग्राम पंचायत खनपर में मिली गुफा का पुराततत्वविद् और भू-वैज्ञानिक 11 सितंबर को संयुक्त रूप से निरीक्षण करेंगे। खनपर गांव में गुफा मिलने के बाद लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंच रहे हैं।
जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी ने बताया कि मंदिर सौंदर्यीकरण के दौरान खनपर गांव में 18 से 20 मीटर लंबी गुफा मिली थी। उन्होंने बताया कि 11 सितंबर को गुफा का पुरातत्वविद् , भू-वैज्ञानिक और पर्यटन विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से निरीक्षण करेंगे।