फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलिया , बेटुलीधार, बलांती में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी/धारचूला/डीडीहाट। सीमांत जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है। बारिश और बर्फबारी से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। बर्फ के कारण से लिपुलेख जाने वाली सड़क बंद हो गई है। बीआरओ सड़क से बर्फ हटाने के प्रयास में जुटा है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा था। जिले के डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी, बेड़ीनाग सहित कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। मुनस्यारी के खलियाटॉप में चार इंच, कालामुनि, बेटुलीधार में एक इंच बर्फ गिरी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के कारण मुनस्यारी का अधिकतम तापमान छह डिग्री और न्यूनतम माइनस दो डिग्री दर्ज किया गया। लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव जलाए। सीमांत जिले के नगरीय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी के बाद अधिकतम तापमान 8.6 और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार हो रही बारिश के कारण बाजारों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा सुनसानी रही। लोग जरूरी काम से ही बाजार में निकले।
धारचूला के दारमा और व्यास घाटियों में भी जमकर हिमपात हो रहा है। गुंजी, कालापानी आदि क्षेत्रों में भी दिन भर बर्फबारी जारी रही। लिपुलेख सड़क पर चार फुट बर्फ गिरी है। ग्रिफ के जवान मशीनों से बर्फ हटाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें