फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हल्द्वानी-धारचूला रूट पर शुरू हुआ केमू बस का संचालन

Sun, 22 Oct 2023 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। हल्द्वानी-धारचूला मार्ग पर केमू की बस सेवा 11 साल बाद शुरू हुई है। केमू की बस चलने से सीमांत के यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा। बस का एक तरफ का किराया 650 रुपये तय किया गया है। बता दें कि हल्द्वानी से धारचूला जाने के लिए लोगों को टैक्सी से करीब 1300 रुपये जबकि रोडवेज बस से 685 रुपये चुकाने पड़ते हैं।
विज्ञापन

पूर्व में पहाड़ के अधिकांश मार्गों पर केमू की बस सेवा संचालित थी। बाद में इसमें कमी आते गई। पिथौरागढ़ केमू स्टेशन के इंचार्ज अशोक चौहान ने बताया कि अब एक बार फिर हल्द्वानी से धारचूला तक बस संचालन शुरू किया गया है। बस सुबह 4:45 बजे हल्द्वानी से चलकर शाम 5:30 बजे धारचूला पहुंचेगी।
इसी तरह धारचूला से इसके हल्द्वानी रवानगी का समय सुबह 4:30 बजे का है। यह बस वाया सेराघाट, अल्मोड़ा होते हुए हल्द्वानी पहुंचेगी। केमू की इस सेवा से धारचूला के साथ ही जौलजीबी, अस्कोट, डीडीहाट और थल के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

हल्द्वानी से धारचूला केमू की बस संचालित होने से सीमांत की गरीब जनता को इसका काफी लाभ मिलेगा। बस में सफर से यात्रियों का धन भी बचेगा। - गुमान सिंह बिष्ट, व्यापारी, धारचूला।
11 साल बाद केमू की बस सेवा संचालित होने से खुशी है। इससे यात्री काफी कम टिकट दर पर अपने गंतव्य तक पहुंच पाएंगे। केमू को बस सेवा नियमित संचालित करनी चाहिए। - जगदीश चंद, शिक्षक, धारचूला।
रोडवेज की दोपहर की सेवा शुरू हो
धारचूला। काफी समय पूर्व धारचूला से दोपहर 12 बजे पिथौरागढ़ के लिए रोडवेज की डाक सेवा चलती थी। इससे क्षेत्र के लोगों के साथ ही नौकरीपेशा लोगों को भी सहूलियत होती थी। आठ-दस साल से यह सेवा बंद है। बस सेवा बंद होने से यात्रियों को टैक्सी में अधिक किराया देकर सफर करना पड़ता है। सामाजिक कार्यकर्ता नंदा बिष्ट का कहना है कि रोडवेज का आधुनिक स्टेशन बनाया जा रहा है। इसका लाभ तभी मिलेगा जब यहां से अन्य जगहों के लिए नियमित तौर पर बस सेवा शुरू की जाए। इससे आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों को फायदा होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें