फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पुरुष वर्ग में खिताब के लिए आज भिड़ेंगे बागेश्वर-पिथौरागढ़

Sun, 22 Oct 2023 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ स्टेडियम में ​प्रतियोगिता के दौरान परिचय प्राप्त करते मुख्य अति​​थि। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की ओर से स्टेडियम में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता रविवार से शुरू हो गई है। पुरुष वर्ग में आज सोमवार को बागेश्वर और पिथौरागढ़ की टीम खिताब के लिए भिड़ेंगी जबकि महिला वर्ग में पिथौरागढ़ अल्मोड़ा के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। प्रतियोगिता में 13 टीम प्रतिभाग कर रहीं हैं।
विज्ञापन


शनिवार को उद्घाटन मुकाबला पिथौरागढ़ की टीम ने जीता। महिला वर्ग में पिथौरागढ़ की टीम ने रानीखेत को सेमीफाइनल में 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में अल्मोड़ा ने बागेश्वर को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले नॉकआउट मुकाबले में रानीखेत ने द्वाराहाट को 2-0 से हराया।
पुरुष वर्ग के नॉकआउट मुकाबले में पिथौरागढ़ ने द्वाराहाट को 2-0, अल्मोड़ा ने टनकपुर को 2-0, बागेश्वर ने चौखुटिया को 2-0 और लोहाघाट ने रानीखेत को 2-0 से हराया। पहले सेमीफाइनल में बागेश्वर ने लोहाघाट को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे में पिथौरागढ़ ने अल्मोड़ा को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि पिथौरागढ़ कैंपस निदेशक डॉ. हेमचंद्र पांडेय और प्राचार्य पिथौरागढ़ महाविद्यालय डॉ. पुष्कर सिंह बिष्ट ने किया। आयोजक सचिव जगदीश बिष्ट ने बताया कि मैच में रेफरी जीवन बोरा, राहुल गोबाड़ी, जगदीश अकेला, उषा, ममता रहे। इस दौरान डॉ. कमलेश भाकुनी, मुकेश पांडेय, दिनेश पंत, भूपेश बिष्ट, दीपांक वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें