फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: वादा निभाओ डीडीहाट जिला बनाओ अभियान चलाएंगे युवा

Sat, 03 Feb 2024 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जिले की अधूरी घोषणा को पूरा कराने के लिए युवा लोकसभा चुनाव से पूर्व अपना वादा निभाओ डीडीहाट जिला बनाओ अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। 15 अगस्त 2011 को तत्कालीन भाजपा सरकार ने डीडीहाट सहित उत्तराखंड में चार नये जिले बनाने की घोषणा की थी। घोषणा के 12 साल बाद भी इन जिलों को नहीं बनाया गया। अब लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्र के विभिन्न संगठन एवं जिला बनाने के लिए मुखर होने लगे हैं। डीडीहाट यूथ सोसाइटी के अध्यक्ष संजय पंत ने बताया कि कई युवा संगठन प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सरकार की पूर्व में की गई जिले की घोषणा की याद दिलाएंगे। साथ ही उनसे अपनी घोषणा पूरी कराए जाने की मांग करेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें